फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेबा (जालौन)। अन्ना जानवरों ने खेत में खड़ी फसल बर्बाद कर दी। किसान जब खेत पर गया तो खराब पड़ी फसल देखकर उसने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को फांसी से उतारकर बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के बड़ी नादई निवासी खिल्लन सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह के खेत में मैंथा की फसल खड़ी थी। अन्ना जानवरों ने मैंथा की फसल बर्बाद कर दी। गुरुवार की शाम वह अपने खेतों पर गया तो खेत में खड़ी फसल खराब देखकर परेशान हो गया और खेत में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। थोड़ी देर में जब पड़ोस के खेत का मालिक पहुंचा तो उसे फांसी पर लटका देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। जब यह जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की पत्नी अंगूरी देवी पुत्र लक्ष्मण पुत्री मोहनी व कन्हैया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें