फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी आने पर ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। शादी समारोह में मजदूरी कर अपने गांव जा रहा एक मजदूर झपकी आने पर चलते ट्रैक्टर से गिर गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जरिया निवासी राजेंद्र (55) पुत्र प्रताप सविता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को गांव के ही वीरेंद्र कुमार की पुत्री के विवाह में वह मजदूरी करने कस्बे के एक गेस्ट हाउस गया था। विवाह समारोह के बाद ट्रैक्टर से अपनी पत्नी उमा व तीन अन्य लोगों के साथ सोमवार दोपहर वापस गांव जा रहा था। तभी सरीला मार्ग पर अमगांव गांव के पास अचानक ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया।

एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डा. संतोष मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी उमा ने बताया कि शादी समारोह में वह नाई का काम करता था। रात भर जागने के कारण उसे रास्ते में झपकी आ गई।
विज्ञापन


जिसके चलते ट्रैक्टर से गिरकर उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। दोनों पुत्र मजदूरी कर अपना खर्च चलाते हैं। पुलिस के अनुसार परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें