मौदहा (हमीरपुर)। बिहरका गांव में शटरिंग का सामान छोड़कर बाइक से वापस आते समय युवक ने रास्ते में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा है।
सिसोलर गांव निवासी रतन कुमार उर्फ लवकुश (18) पुत्र वसंतराम यादव गांव में शटरिंग का काम करता था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे शटरिंग का सामान ट्रैक्टर में लदवाकर बाइक से बिहरका गांव गया था। वहां सामान छोड़कर बाइक से वापस आ रहा था, तभी गांव से एक किलो मीटर दूर भैसमरी गांव के पास एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
भैसमरी गांव प्रधान ने घटना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई अशोक ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बताया कि वह गांव में शटरिंग का काम करता था। लौटते समय उसने फांसी क्याें लगाई यह वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बिहरका गांव में शटरिंग का सामान छोड़कर युवक लौट रहा था
अमर उजाला ब्यूरो