फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंडीकेट संचालक व पट्टाधारक सीबीआई के सामने पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अवैध खनन के मामले में बयान दर्ज कराने शनिवार को सीबीआई के सामने खनिज विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक सहित तीन लोग पेश हुए। वहीं रविवार को सिंडीकेट संचालक रहे सपा एमएलसी रमेश मिश्रा व पट्टाधारक सत्यदेव दीक्षित अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य माया दीक्षित सहित भाइयों के साथ सीबीआई के समक्ष पेश हाजिर हुए। सीबीआई ने इन सभी के बयानों की वीडियोग्राफी कराई।
विज्ञापन


सीबीआई पिछले सात दिनों से शहर में मौदहा बांध (निर्माण खंड) के डाक बंगले में रुकी है। यहां पट्टाधारकों और सिंडीकेट का संचालन करने वालों व खनन में संलिप्त रहने वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीबीआई दो जनवरी को निवर्तमान जिलाधिकारी बी चंद्रकला, सपा एमएलसी रमेश मिश्रा सहित 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुकी है।

सीबीआई अवैध खनन के मामले में शुक्रवार को जालौन के उरई निवासी हरिहर मिनरर्ल्स फर्म से जुड़े रामऔतार उनकी पत्नी मोतीबाई, करन सिंह व दो अन्य लोगों बयान लेकर वीडियोग्राफी कराई थी। वहीं जिले में रहे सेवानिवृत्त खनिज अधिकारी रामकुमार व खनिज सर्वेयर विजय भूषण तिवारी भी सीबीआई के सामने पेश हो चुके हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश की सपा सरकार में खनिज के विधि सलाहकार रहे मनोज त्रिवेदी के सीबीआई बयान दर्ज कर चुकी है। सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के भाई दिनेश मिश्रा उनकी पत्नी मालती मिश्रा रविवार को सुबह 10 बजे मौदहा बांध (निर्माण खंड) कार्यालय के डाक बंगले में बयान देने पहुंचे।

इसके बाद बसपा नेता सत्यदेव दीक्षित उनकी पत्नी पट्टाधारक माया दीक्षित, भाई राकेश दीक्षित, देवनारायण दीक्षित, भगवती प्रसाद निषाद, मुकेश कुमार बयान देने आए। सीबीआई ने इन लोगों से काफी देर तक अवैध खनन के साथ सिंडीकेट से संबंधित जानकारी ली।

वहीं शनिवार को खनिज विभाग में लिपिक रहे रामनरेश, शमीम अंसारी व सेवानिवृत्त लिपिक रामआसरे और हरिहर मिनरर्ल्स फर्म के रामऔतार उसकी पत्नी मोतीबाई पट्टाधारक करन सिंह ने सीबीआई को सामने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


वहीं सीबीआई अधिकारी रविवार को डीएम अभिषेक प्रकाश से मिलने पहुंचे। लेकिन डीएम के बाहर होने से अधिकारी वापस डाक बंगले लौट गए।


सीबीआई ने दो दिन में तीन लिपिकों सहित कई पट्टाधारकों के लिए बयान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें