फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों की पिटाई से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। थाना जरिया के चंडौत गांव में युवक किसी बात को लेकर पिता पीट रहा था। पिता की चीख पुकार सुन पड़ोसियों को अच्छा नहीं लगा तो लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए मेडिकल कालेज उरई ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चंडौत निवासी 45 वर्षीय दीना केवट मेहनत मजदूरी करते हैं। उसकी पत्नी की मौत 17 साल पहले हो चुकी है। उनके मात्र एक संतान अतुल (22) था। अतुल आए दिन शराब पीकर पिता दीना के साथ मारपीट करता था।

रोज की तरह बुधवार देर शाम तक वह घूमता रहा। इसके बाद नशे की हालत घर पहुंचा और पिता की से मारपीट करने लगा। पिता की चीख पुकार सुन पड़ोसी उसे बचाने आए तो अतुल उन लोगों से भी उलझ गया। इससे गुस्साए लोगों ने अतुल को जमीन पर पटक कर जमकर पीटा। अभी 15 दिन पूर्व ही अतुल की शादी हुई है।
विज्ञापन


उसकी पत्नी उसे बचाने आई, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी। कई लोगों की पिटाई से वह अचेत हो गया। इससे घबराए लोग एक वाहन से उसे जालौन के उरई स्थित मेडिकल कालेज ले गए।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। एसओ रामजीत गौड़ ने कहा अतुल शराब के नशे में पिता की पिटाई कर रहा था। तभी इसी बात को लेकर पड़ोसियों से उसका विवाद हुआ है। मारपीट करने वाले ही उसे उरई ले गए थे। अतुल की मौत की सूचना मिली है। गांव जा रहे हैं जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिता की पिटाई कर रहा था, यह देख पड़ोसी हुए हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें