फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदी महिला, पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर निवासी एक महिला ने गृहकलह से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे महिला के दोनों पैर ट्रेन से कट गए। नाजुक हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बांधुर गांव निवासी सीता (31) पत्नी राम मिलन गृहकलह से परेशान थी। शनिवार की रात वह घर से चुपचाप निकल आई। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कानपुर बांदा रेलवे ट्रैक पर जान देने के लिए पहुंच गई और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रेन के इंजन से टकराने बाद वह गिर पड़ी और इसके पैर पटरी की तरफ हो गए।

जिससे उसके दोनों पैर ट्रेन के पहियों से कट गए। जिससे महिला बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। क्राइम इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत ने बताया महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहकलह से परेशान महिला ने उठाया यह कदम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें