फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियुक्तों के सरेंडर की होती रहीं चर्चाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सामूहिक हत्याकांड मामले में पिछले सोमवार को अदालत से सदर विधायक अशोक चंदेल समेत नौ अभियुक्तों का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ हैं। इस मामले में मंगलवार को किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही किसी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। हालांकि अभियुक्तों के अदालत में आत्मसमर्पण की चर्चाएं जरूर रहीं।
विज्ञापन


करीब 22 वर्ष पूर्व मुख्यालय के सुभाष बाजार के पास हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत 11 आरोपियों को मुकदमे में आरोपित किया गया था। जिसमें विधायक समेत दस आरोपियों को पूर्व में निचली अदालत ने बरी कर दिया। एक इस मामले में फरार आरोपी रुक्कू ने बाद में अदालत में समर्पण किया। जिसे अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

यह आरोपी मौजूदा समय में जिला कारागार में निरुद्घ है। इधर मुकदमे के वादी राजीव शुक्ला ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय प्रयागराज में अपील की। लंबी लड़ाई के बाद पिछले 19 अप्रैल को उच्च न्यायालय ने विधायक समेत दस लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सोमवार को आरोपियों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वारंट जारी होने के बाद मंगलवार को अभियुक्तों के सरेंडर करने की दिनभर अफवाहें रहीं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सबसे अधिक अभियुक्त
हमीरपुर। कोतवाल केपी सिंह ने बताया उनके क्षेत्र से संबंधित छह आरोपी हैं। जिनके गिरफ्तारी वारंट उन्हें मिले हैं। बताया न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सभी आरोपियों को वारंट तामील करा उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। कुरारा एसओ केके पांडेय ने बताया उनके क्षेत्र से संबंधित एक आरोपी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है। वहीं ललपुरा एसओ बांकेबिहारी ने कहा कि उनके थानाक्षेत्र के स्वासा गांव निवासी साहब सिंह आरोपी है। दविश दी जा रही है। मगर साहब सिंह नहीं मिला। इसी प्रकार सुमेरपुर एसओ गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया उनके थानाक्षेत्र के पचखुरा निवासी झंडू सिंह व सुमेरपुर निवासी श्याम सिंह हैं।
विज्ञापन


22 वर्ष पूर्व हुए सामूहिक हत्याकांड का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें