फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पिटाई कर कीटनाशक पिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोडर पर सब्जी लादने को लेकर शनिवार हुए विवाद के बाद रविवार सुबह बारी में तीन लोगों ने महिला से कहासुनी करने के बाद उसकी पिटाई कर उसे कीटनाशक पिला दी। खाना देने पहुंची बहू ने बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के केसरिया डेरा निवासी महदइया (50) पत्नी स्व. जगदेव निषाद के पुत्र राजू ने बताया उसका भाई नदी किनारे बारी लगाए है। शनिवार को उसका बड़ा भाई बड़कवा लोडर में सब्जी लाद रहा था।

तभी गांव निवासी बबली, होरीलाल व महेश लोडर में सब्जी लादने को लेकर विवाद करने लगे। इस पर उसका भाई लोडर लेकर वहां से चला गया। बताया रविवार सुबह उसका भाई सब्जी लादकर नौरंगा चला गया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि तभी तीनों लोग सब्जी की बारी में पहुंच उसकी मां से कहासुनी कर पिटाई करने के बाद उसे कीटनाशक दवा पिला दी। बताया उसकी भाभी राजे मां के लिए बारी में खाना लेकर पहुंची।

जहां उसने मां को बेहोशी हालत में पाकर परिजनों को सूचना दी। जिस पर आननफानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि उनके पास कोई पक्ष नहीं आया है। वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन


बहू ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें