फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री में ढही गौशाला, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
उपमंडल सुजानपुर के री में एक गरीब परिवार की गौशाला ढह गई। पीड़ित परिवार का इसमें करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। री पंचायत के रहने वाले भूमि चंद ने बताया कि वह बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं और मेहनत मजदूरी और पशुपालन से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उनके परिवार में दो सदस्य बीमार चल रहे हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भूमि चंद ने बताया कि 1990-91 में लोक निर्माण विभाग ने हमीरपुर से सुजानपुर वाया री भलाणा सड़क का निर्माण किया। इस दौरान विभाग ने उनके मकान और पशुशाला के समीप सड़क के किनारे बनाई निकासी नालियों का पानी छोड़ दिया। बारिश होने पर सारा पानी उनकी गौशाला और मकान में घुसता है। बीते वर्ष लोनिवि के सुजानपुर स्थित एसडीओ को अधिवक्ता बीएस ठाकुर के माध्यम से लीगल नोटिस भी भेजा लेकिन लोनिवि ने समस्या हल नहीं की। रविवार शाम को उनकी गौशाला ढह गई। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें