फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में कस्बे में खपाई जा रही शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे में आधा दर्जन अंग्रेजी शराब ठेके के आसपास लॉकडाउन के दौरान रात के अंधेरे में ब्रांडेड कंपनियों की शराब ऊंचे दामों में खपाई जा रही है। कस्बे में एक माह से ठेकों के आसपास शराब की बिक्री हो रही है। दोपहर में एक बजे ठेके बंद होने के बाद शराब माफिया सक्रिय हो जाते हैं। शनिवार की रात पुलिस ने बस स्टैंड के अंग्रेजी ठेके के पास छापा मारकर एक युवक को 50 क्वार्टर शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

कस्बे में आधा दर्जन अंग्रेजी शराब के ठेके हैं। प्रशासन ने लॉकडाउन में इनको महज 3 घंटे सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने की अनुमति दी है। शराब ठेका बंद होते ही आसपास शराब बेचने वाले सक्रिय हो जाते हैं। यह लोग नामी कंपनियों की अंग्रेजी शराब प्रिंट रेट से अधिक दामों में बेचते हैं। शाम होते ही इनका धंधा और चोखा हो जाता है। शादी सहालग का दौर होने के कारण शाम के समय शराब की मांग भी बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर यह लोग रात के अंधेरे में बगैर रैपर लगी शराब की बोतले ऊंचे दामों में बेचते हैं।
शनिवार रात थानाध्यक्ष वीपी सिंह के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज रावेंद्र सिंह व रामबाबू यादव ने बस स्टैंड पर अंग्रेजी शराब ठेका के पास से एक युवक को 50 क्वार्टर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब नकली है या असली यह जांच का विषय है। इस पर वह कुछ नहीं कह सकते हैं। उनको शराब बिकने की भनक लगती है तो छापा जरूर मारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें