मौदहा। छिरका निवासी राजबहादुर ने बताया वह गांव में रोजगार सेवक पद पर तैनात है। सोमवार को वह अपनी मां के साथ कस्बे के स्टेट बैंक आए थे। अपने व मां के खाते से एक लाख दस हजार रुपये निकाले और एक झोले में डालकर बाइक की डिकी में रख लिया।
खंड विकास कार्यालय में अपना काम निपटाने के बाद जब वह बड़े चौराहा पहुंचे तो टप्पेवाज उनकी डिकी में रखे हुए रुपयों का झोला पार कर ले गए। डिग्गी खुली देख राजबहादुर ने देखा तो रुपयों का झोला गायब था। बताया उक्त झोले में रुपयों के अलावा पासबुक, गाड़ी के कागज व अन्य कागजात रखे थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया जांच की जा रही है। (संवाद)