फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर गाड़ी से रुपयों से भरा बैग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के स्टेट बैंक में चेक जमा करने आए दो लोगों की बैंक के बाहर खड़ी गाड़ी से रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 24 हजार रुपये सहित चेकबुक, पासबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड आदि थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के महेरा गांव निवासी अजय पाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया 23 जुलाई को बुआ के लड़के अजय सिंह के साथ मुख्यालय के स्टेट बैंक में चेक लगाने के लिए आए थे। बैंक के बाहर गाड़ी खड़ी कर वह अजय सिंह के साथ बैंक के अंदर चले गए। जबकि गाड़ी में चालक बैठा था। गाड़ी में पीछे की सीट पर एक बैग रखा था, जिसमें 24 हजार रुपये व कागजात थे। जब वह लोग बैंक से बाहर आए तो पता चला कि गाड़ी से बैग गायब है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें