फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। कस्बे में ममना रोड पर एक पेट्रोल पंप पर दबंगों ने जमकर हंगामा किया। विरोध पर दबंगों ने पेट्रोल पंप संचालक से मारपीट की। बचाने आए उनके वृद्ध माता-पिता को भी पीटा। इस मामले में सात के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ममना रोड पर शुभेंद्र सिंह का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार को वह पंप पर थे। तभी दो बाइकों पर सवार सात लोग आए और आपस में गालीगलौज करने लगे। पंप मालिक ने उन्हें वहां से जाने को कहा तो वह उन पर ही हमलावर हो गए और पंप का नोजल निकालने के साथ उनके साथ मारपीट की। सुभेंद्र का आरोप है पंप पर मौजूद उनके वृद्ध माता-पिता उन्हें बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी छीनाझपटी की और जाति सूचक शब्दों से गालीगलौज किया।
बाद में जानमाल की धमकी देकर भाग गए। एसओ जरिया राजेश कुमार वर्मा ने बताया शुभेंद्र की तहरीर पर हसरत निवासी सरीला के भाई समेत सात के विरुद्ध मारपीट, अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारा जा रहा है। उधर शुक्रवार को ही गाजियाबाद में तैनात कस्बा निवासी सिपाही धीरेंद्र सिंह यादव के साथ मारपीट के मामले में जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें