फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। बिवांर थानाक्षेत्र के ढुनगवां गांव में शनिवार देर शाम विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। चिल्ला थाना क्षेत्र के दिगवाहा गांव निवासी गुड़िया की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व ढुनगवां निवासी मानसिंह के साथ हुई थी। पति ट्रक ड्राइवर है। उसकी डेढ़ माह की एक पुत्री भी है। शनिवार शाम मानसिंह मछली पकड़ने गया था और उसका भाई अमर सिंह भैंस चराने गया था। मां घास लेने गई थी।
विज्ञापन

गुड़िया घर में अकेली थी, तभी उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम घर पहुंचे देवर ने उसे फांसी पर लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद बिवांर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर गुड़िया के मायके वालों को सूचित किया है। बिवांर थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें