फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः यात्रियों ने बस चेकिंग कर रहे अफसरों को पीटा

विज्ञापन
वाहन से टीएस को खींचती आक्रोशित महिला। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। लखनऊ से राठ जा रही रोेडवेज बस के परिचालक और चेकिंग दल के बीच बिना टिकट यात्रियों को ले जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच बस 40 मिनट खड़ी रहने से नाराज यात्रियों ने चेकिंग दल के अधिकारियों को पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चेकिंग दल की तहरीर पर परिचालक, चालक व अज्ञात सवारियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। अफसरों ने बस चालक और परिचालक को रूट ऑफ (जांच तक किसी रूट पर बस लेकर न भेजना) कर दिया है।
विज्ञापन

राठ डिपो की बस के परिचालक रमाकांत राजपूत ने बताया कि वह बस नंबर यूपी 91 टी 3868 को लेकर शुक्रवार रात वापस लौट रहा था। छानी गांव के बाहर यातायात निरीक्षक प्यारेलाल चौरसिया, सहायक यातायात निरीक्षक संतोष कुमार और सुनील कुमार ने चेकिंग के लिए बस रुकवाई। चेकिंग के दौरान वह गलत तरीके से बिना टिकट सात सवारियां लिखकर पे बिल सीट पर हस्ताक्षर करने के लिए कहने लगे। इस पर उसकी उन तीनों से बहस होने लगी। आरोप लगाया कि तीनों अधिकारी शराब के नशे में थे। परिचालक ने उन्हें बताया कि बिना टिकट सवारियां रोडवेज स्टाफ की है। इन्हें पे बिल सीट पर दर्शाया गया है। 89 सवारियों के टिकट बनाए जाने की बात कही। उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में घसीट टिकट मशीन और पेपर छीन लिए। काफी देर तक बस खड़ी रहने पर सवारियां भड़क उठीं और तीनों को पीट दिया। रात में 11: 30 बजे तीनों अधिकारी थाना पहुंचे। इसी बीच वह भी बस लेकर पहुंच गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया इस घटना की अलग-अलग तीन तहरीर मिली हैं। एक बस कंडक्टर रमाकांत राजपूत की तरफ से दी गई है। दूसरी टीएस प्यारेलाल चौरसिया व दोनों टीआई ने दी है। तीसरी बस में सवार यात्रियों ने दी है। चेकिंग अधिकारियों का मेडिकल चेकअप कराया गया है। उनकी ओर से दी गई तहरीर पर बस परिचालक, ड्राइवर और अज्ञात सवारियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें