सुमेरपुर पीएचसी परिसर में पेड़ से बंधा युवक।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। मानसिक बीमार युवक ने गुरुवार को सुबह घर में हंगामा काटा। परिजन इलाज के लिए उसे पीएचसी लाए। यहां भी हंगामा करने पर परिजनों ने उसे पेड़ से बांधकर रखा। इलाज के बाद परिजन उसे वापस ले गए।
विदोखर पुरई निवासी अखिलेश वर्मा मानसिक बीमार है। सुबह मानसिक संतुलन बिगड़ जाने पर उसने घर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर भी उसका हंगामा जारी रहा। इस पर परिजनों ने उसे रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया। चार घंटे तक वह पेड़ से बंधा रहा। बाद में स्थित सामान्य होने पर इलाज के बाद परिजन उसे साथ लेकर गांव लौट गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि युवक को उसके माता, पिता व भाई लाए थे। वह बात-बात पर सभी को मारने के लिए दौड़ रहा था। इस वजह से परिजनों ने पेड़ से बांध दिया था।