फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम पलटी, चूड़ियां लूट ले गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। फिरोजाबाद से महोबा जा रही डीसीएम पलट गई। इस पर वहां से गुजरने वाले लोग चूड़ियां लूटने लगे। इसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को चूड़ियों से लदी डीसीएम पनवाड़ी व मझगवां के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पर लोग हजारों रुपये की चूड़ियां लूट ले गए। महोबा व हमीरपुर की पुलिस ने दोनों ने अपनी सीमा में हादसा होने से इंकार किया है। बाद में हमीरपुर डायल 112 को सुरक्षा में लगाया गया। मझगवां एसओ पंधारी सरोज ने बताया कि डीसीएम फिरोजाबाद से चूड़ी लेकर महोबा जा रही थी।
विज्ञापन

पनवाड़ी सीमा के पास किसी वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग चूड़ियां लेकर भाग रहे हैं। मौके पर जाकर देखा कि चालक व क्लीनर का कोई पता नहीं है। महोबा के पनवाड़ी एसओ शिव आसरे का कहना है कि चूड़ियों से भरी डीसीएम पलटने की सूचना पर खुद गए थे। घटना हमीरपुर जिले के मझगवां में हुई है। चालक व क्लीनर को मामूली चोटें होने पर वहां से चले गए थे। मझगवां पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें