फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले शादी, चार माह का गर्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। शादी के एक माह बाद विवाहिता के चार माह के गर्भ की जानकारी पर ससुरालियों ने मायके भेज दिया। नवविवाहिता ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए उसके घर पहुंच हंगामा किया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने बताया पड़ोसी गांव के युवक से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इस सब से बेखबर पिता ने उनकी शादी कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में कर दी। मई में उसका विवाह हुआ था। शादी के एक माह बाद ही उसके गर्भवती होने की जानकारी पर ससुराली उन्हें मायके छोड़ आए। प्रेमी से शादी का दबाव बनाया। आरोप है प्रेमी गर्भपात कराने की बात कह रहा है।
इससे नाराज महिला ने मंगलवार देर शाम प्रेमी के घर पहुंच जमकर हंगामा किया। पुलिस आरोपी के पिता को कोतवाली ले गई। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया महिला गर्भवती होने के कारण मायके आ गई थी। आरोप से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें