गैलरी से हटाकर वार्ड में भर्ती किया गया बर्न मरीज अमित।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला अस्पताल के वार्ड की गैलरी में भर्ती बर्न मरीजों को वैकल्पिक बर्न यूनिट के वातानुकूलित कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके गुप्ता ने कक्ष का निरीक्षण कर अव्यवस्थाएं दूर करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में कई तरह की अव्यवस्थाएं थीं। यूनिट में पानी टपक रहा था। एसी खराब था। मरीजों को गैलरी में भर्ती करने से संक्रमण का खतरा था। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इन अव्यवस्थाओं को उठाया था। इसका संज्ञान लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस ने वार्ड का निरीक्षण किया। एसी सही करा दिया गया। इससे मरीजों ने राहत की की सांस ली है। सीएमएस ने निरीक्षण कर स्टाफ को निर्देश देकर कहा कि बर्न मरीजों को ही इस वार्ड में भर्ती किया जाए ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने वार्ड में भर्ती बर्न मरीज अमित से हाल चाल लिया। इसके बाद सीएमएस ने ओपीडी का जायजा लिया। एनआरसी वार्ड में सात बच्चे भर्ती मिले। उनके परिजनों से बात की तो स्थिति संतोषजनक पाई गई।