फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का बनाया दबाव तो युवती नदी में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। घरवालों ने शादी का दबाव बनाया तो महोबा के महेवा गांव निवासी युवती बेतवा पुल से छलांग लगाकर नदी में कूद गई। मछुआरों ने युवती को सही सलामत नदी से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे मामा के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों द्वारा शादी करने से नाराज 20 वर्षीय पिंकी ने शनिवार दोपहर 12 बजे बेतवा पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मछुआरों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता सुनील अनुरागी दिल्ली में रहकर मजदूूरी करते हैं। वह चार बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी है। स्नातक की पढ़ाई कर रही है। परिजन उसकी शादी करवाना चाहते हैं, लेकिन उसे अभी पढ़ना है। इससे नाराज होकर हमीरपुर आ गई और बेतवा पुल पर उतर गई। कोतवाली प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि युवती का ममाना सुमेरपुर क्षेत्र के मौहर गांव में है। उसके मामा ननकू को बुलाकर उसे सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें