फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन बंद कराएंः डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने विकास कार्यों की मासिक बैठक कलक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में ली। कहा खनन विभाग अवैध खनन पर नियमित कार्रवाई करे। रात में विशेष अभियान चलाया जाए। किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल बीमा के लिए प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक बड़ा आयोजन किया जाए। विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। बजट उपलब्ध वाले विभाग बिजली बिल का भुगतान कर दें। आयुष्मान कार्ड बनाने में कोटेदार, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग लें। क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराया जाए। अन्ना पशुओं का टीकाकरण व ईयर टैगिंग की जाए। अन्ना पशुओं को बिना चरवाहे के खुला न छोड़ें। शाम को इन्हें गोशालाओं में बंद करें।
गांवों में हैंडपंपों का रिबोर कराया जाए। नहरों को टेल तक अनिवार्य रूप से पानी पहुंचाएं। प्रत्येक गांव में दुग्ध समितियां बनाने व इनमें आने वाली समस्याओं का समाधान कराया जाए। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा, डीडीओ विकास, पीडी साधना दीक्षित, सीएमओ डॉ.एके रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें