सुमेरपुर सीएचसी में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। बरातियों से भरी जीप को डीसीएम ने बांदा मार्ग पर टक्कर मार दी। इससे एक बराती की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
रविवार को बांदा के पैलानी थाने के मरझा गांव निवासी छोटेलाल पाल के पुत्र वीरेंद्र की बरात बांकी गांव के मजरा धरमपुर के देवेंद्र पाल के यहां आई थी। द्वारचार टीका के बाद कुछ बराती जीप से वापस मरझा जा रहे थे। तभी टेढा गांव के निकट नरहे बाबा के पास जीप को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव निवासी तोताराम (50) की मौत हो गई। राजा बाबू, गोविंदा, चुनुबाद पाल, राम सिंह, दीपू घायल हो गए। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि तोताराम दूल्हे के मौसा थे। घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। तोताराम की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
मृतक तोताराम की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR