जिला अस्पताल में रोता बिलखता मृतक का पुत्र प्रदीप पास में खड़े परिजन।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कानपुर के थाना सजेती क्षेत्र के बरीपाल मार्ग पर सीमेंट की चादर लादकर आ रहा ई रिक्शा पलट गया। इससे मजदूर की मौत हो गई। ई रिक्शा चालक को हल्की चोटें आईं हैं।
धरछुवा निवासी अनिकेत ने बताया कि वह पिता कैलाश (58) को बाइक से लेकर बरीपाल सीमेंट की चादर लेने गया था। वहां किराये के ई रिक्शा में सीमेंट की चादरें लेकर लौट रहा था। वह बाइक पर ई रिक्शा के आगे चल रहा था। पिता कैलाश ई-रिक्शा में बैठ कर आ रहे थे। रास्ते में सिरसा गांव के निकट ई रिक्शा पलटने से कैलाश और चालक दब गए। इसमें कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। अनिकेत ने बताया कि उसके दो और भाई प्रदीप व अजीत हैं। उनकी जमीन नवेली प्लांट में चली गई है। वह मजदूरी कर भरण पोषण करते हैं।