फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन के पट्टा लेकर हमीरपुर में अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। बेतवा नदी पर संचालित जालौन के तीन मौरंग पट्टाधारक जनपद की सीमा में घुसकर अवैध खनन करने लगे। खुलासा होने पर तीनों पट्टाधारकों के खिलाफ थाना जरिया में अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम खालिद अंजुम ने राजस्व, खनिज व वन विभाग की टीम के साथ जालौन की कहटा मौरंग खंड संख्या एक में छापा मारा। इसमें पाया कि खनन पट्टा खंड संचालक जनपद की सीमा में घुसकर चंडौत दरिया के गाटा संख्या 21 में बेतवा नदी पर अवैध खनन कर रहा है। इसी तरह जनपद जालौन की पथरेटा मौरंग खदान के खंड संख्या पांच और छह में भी अधिकारियों ने छापा मारा। पाया गया कि दोनों खंड संचालक जनपद की सीमा में घुसकर भेड़ी खरका क्षेत्र में वन विभाग की भूमि से मौरंग का अवैध खनन कर रहे हैं। फिलहाल तीनों खंड संचालकों ने अवैध रूप से लाखों रुपये की मौरंग निकासी कर राजस्व का चूना लगाया है। इस मामले में तीनों खंड संचालकों के खनिज सर्वेक्षक वेद प्रकाश शुक्ला ने थाना जरिया में अवैध खनन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम ने इस मामले की आख्या जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें