मौदहा (हमीरपुर)। रहमानिया रोड पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में चढ़कर स्टंट दिखा रहा युवक करेंट की चपेट में आकर झुलस गया।
नशे में कल्लू( 40) निवासी नौगांव ने नगर के रहमानिया रोड पर स्थित गोल मार्केट के सामने रखे बिजली के ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग में चढ़कर ट्रांसफार्मर की तरफ कूद गया। इससे युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घायल को
सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वह आलिया वेल्डिंग की दुकान में एक माह से काम कर रहा था। अवर अभियंता राजू प्रसाद ने घटना की जानकारी मौदहा पुलिस को दी है।