राठ में गहनों की बरामदगी व चोरी के खुलासे की मांग पर अनशन करते दो परिवार
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। तीन माह पूर्व हुई चोरी में गहनों की बरामदगी की मांग पर पीड़ित परिवार अनशन कर रहा है। दूसरे दिन चोरी के खुलासे की मांग लेकर एक और परिवार अनशन पर बैठ गया।
26 जनवरी को पठानपुरा निवासी उमा महान के घर से 11 लाख के गहनों सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। चोरी पकड़े गए गहने बरामद नहीं हुए है। बुधवार से उमा महान परिजनों सहित तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठी हैं। दूसरे दिन जुगियाना निवासी चंद्रपाल कौशल अपनी पत्नी सहित धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि 30 मार्च की रात चोरों ने घर से लाखों रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। एक अप्रैल को कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई थी। अधिकारियों की चौखट पर गुहार लगाई पर खुलासा नहीं हुआ। उमा महान के साथ वह भी धरने पर बैठ गए। धरने में स्वामी ब्रह्मानंद स्वाभिमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरीचरन फौजी शामिल रहे।