फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक रामहेत की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। हमीरपुर रोड पर गहरा चौकी के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे ईंट के चट्टे से टकरा गई। सिर व चेहरे में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहनने से चोट के कारण जान चली गई।
विज्ञापन

जखेड़ी गांव निवासी श्यामरानी ने बताया कि उनके भतीजे रामहेत (26) कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। सोमवार को परिजन उपचार के लिए ग्वालियर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी रामहेत बाइक लेकर राठ की ओर निकल गया। गहरा चौकी के पास बाइक सड़क किनारे ईंट के चट्टे से टकरा गई। ईंटों में सिर टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हुआ। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में मंझला व अविवाहित था। माता-पिता की 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें