फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब होने पर किसान ने जान दी

विज्ञापन
राठ पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला-गोहांड। जरिया थानाक्षेत्र के पवई गांव में किसान ने कर्ज व फसल खराब होने से आहत होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पवई गांव निवासी निर्दोष (32) अपने छोटे भाई दिनेश (25) व पत्नी पुष्पा के साथ रहता था। 20 साल पूर्व उसके पिता की मौत हो चुकी है। निर्दोष के कोई औलाद नहीं थी। दोनों भाई आठ बीघे पैतृक जमीन पर खेती व मजदूरी कर परिवार चलाते थे। बुधवार की देर रात निर्दोष की पत्नी पुष्पा और भाई दिनेश खेतों पर मजदूरी करने गए थे। वह घर पर अकेला था। उसकी मां अपने मायके भैंसाय गई थी। पत्नी घर पहुंची तो निर्दोष को फांसी पर लटका पाया। उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के भाई ने बताया कि वह शराब का भी लती था। इंडियन बैंक जरिया में उस पर पचास हजार का कर्जा भी था। इस साल ओलावृष्टि होने से मटर की फसल भी खराब हो गई थी। पैदावार कम होने से उनका भाई परेशान रहता था। चिंता में काफी कमजोर हो भी हो गया था। उसी से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें