फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से मारपीट, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे प्राइवेट शिक्षक के साथ छह युवकों ने मारपीट कर दी। शिक्षक ने रुपये व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चंदरसी गांव निवासी गजेंद्र ने बताया कि नगर के अतरौलिया मोहल्ले में किराए से कमरा लेकर रहते हैं। एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के साथ ही बच्चों को कोचिंग भी देते हैं। गजेंद्र ने बताया कि रविवार रात कोचिंग पढ़ाकर घर की ओर जा रहे थे।
अतरौलिया में नवीन सब्जी मंडी के पास मोहल्ले के हेमंत, सोनू, राहुल व तीन अन्य ने रास्ता रोक कर गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल आरके यादव ने कहा कि विवाद में मारपीट का मामला है। लूट की बात गलत है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें