फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमेरपुर में खपाई जाती है मिलावटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे में मिलावटी शराब खपाई जाती है। कानपुर पुलिस के खुलासे में भी इसकी पोल खुल चुकी है। फिर भी यहां की पुलिस और अफसर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कानपुर पुलिस ने फतेहपुर के राजीव गुप्ता को पकड़कर मिलावटी अंग्रेजी शराब बनाकर भरुआसुमेरपुर कस्बे में खपाने का खुलासा किया खा। कई साल से अवैध और मिलावटी शराब खपाने के लिए यह इलाका काफी मुफीद है। मिलावटी अंग्रेजी शराब बाहर से लाकर कस्बे में डंप की जाती है। फिर यहां से जिले और आसपास के जनपदों में खपाई जाती है। कस्बे के धर्मेश्वर बाबा, ललपुरा थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव व मौदहा के पढ़ोरी गांव में अवैध शराब बनाने का खुलासा हो चुका है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान जाने वाली लग्जरी बसों से गांजा और शराब ढोई जाती है। पिछले दिनों मौदहा पुलिस ने गांजा बरामद किया था। उस समय आरोपियों ने कबूला था कि वह लग्जरी बसों से गांजा छत्तीसगढ़ से यहां लाकर आपूर्ति करते हैं। अब कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आए नकली शराब कारोबारी ने कबूला है कि वह तैयार शराब लग्जरी बसों में लादकर कस्बे पहुंचाते हैं। इसके बाद जनपद सहित महोबा, बांदा, फतेहपुर आसपास के जनपदों में आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि मिलावटी शराब लाकर कस्बे में खपाने की जानकारी नहीं है। कानपुर पुलिस ने संपर्क नहीं किया है। मामले की जांच की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी अवधेश राम ने बताया कि शराब खपाने की जानकारी नहीं है। कानपुर पुलिस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है। आबकारी विभाग को अभी तक बसों से कोई अवैध शराब नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें