फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के पाइप से वृद्ध के सिर पर वार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे की इमिलिया थोक में शुक्रवार की रात नशे में धुत युवक ने एक वृद्ध के सिर पर लोहे के पाइप मार दिया। जिसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के थोक इमिलिया निवासी रामकिशन वर्मा ने बताया कि उसका भाई कालका वर्मा (55) राजमिस्त्री था। वह शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी भाऊ उर्फ राकेश नशे में धुत होकर वहां से गाली गलौज करते हुए निकला। मना करने पर राकेश ने लोहे के पाइप से कालका के सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया। हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। जहां शनिवार को दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पीछे पत्नी रामकली व दो पुत्र तथा दो पुत्रियां है। जिनमें एक पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है। इस समय दोनों पुत्र दिल्ली में है। जिन्हें सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें