फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मारकर 4500 रुपये छीने

विज्ञापन
सुमेरपुर थाने में घटना की जानकारी देता विपिन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पशु बाजार के समीप तीन युवकों ने एक युवक के हाथ में चाकू मारकर जेब में पड़े 4500 रुपये लूट लिए। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी विपिन वर्मा (24) कस्बे के सब्जी मंडी के पीछे रहता है। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे गांव से लौटकर आ रहा था। पशु बाजार के समीप तीन अज्ञात युवकों ने घेर लिया और छीना झपटी करने लगे। विरोध किया तो युवकों ने उसके बाएं हाथ पर चाकू मारकर घायल कर दिया और जेब में पड़े 4500 रुपये लूट लिए। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर युवक ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि जांच के सिलसिले में थाने से बाहर है उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें