फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ऑटो पलटने से छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। हाईवे पर गुरुवार को सामने आए बाइक सवार को बचाने में सवारियों से भरा ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इसमें चालक सहित एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बालक घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम मदारपुर निवासी शिवलाल की पत्नी रीना (22) के गर्भवती होने के चलते तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजन गुरुवार को सदर अस्पताल से उसका चेकअप कराकर ऑटो से लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर राठ तिराहे के समीप अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ने से ऑटो पलट गया। उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राम प्रताप (53), उनकी पत्नी मिड़िया (45), रीना (22) व हेमलता (35) व चालक सनी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें