कुरारा। शिवनी गांव में रुद्र महायज्ञ की वर्षगांठ पर हो रहे भंडारे में पूड़ी बेलने गई महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर भगा दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महेश्वरीदीन अहिरवार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रूद्र महायज्ञ के साथ भागवत कथा समापन पर बुधवार की शाम उनकी पत्नी पड़ोसी महिलाओं के साथ भंडारे के लिए पूड़ी बेलने गई थी। तभी गांव निवासी राजाबाबू, श्यामसुंदर, गया प्रसाद, केश कुमार, कुर्ती, गोपाल सिंह, कुशल पाल सिंह, जगभान, परशुराम ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर पूड़ी बेलने से मना कर भगा दिया।
इस बात का इन लोगों से उलाहना दिया तो सभी एक राय होकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर भंडारे में काम न करने की बात कहते हुए भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एससीेएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।