फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी युवती को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। राठ-चंडौत मार्ग पर खेड़ा शिलाजीत गांव के पास बाइक से गिरी युवती की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका पिता व पड़ोसी घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बौखर गांव निवासी बालकिशन अहिरवार मजदूरी कर परिवार चलाता है। 10 दिन पहले वह परिवार सहित ईंट भट्ठा से वापस गांव आए हैं। शनिवार को वह अपनी इकलौती बेटी पिंकी (18) व पड़ोसी रामस्वरूप (40) के साथ बाइक से अपनी ससुराल गौरहारी से वापस गांव आ रहे थे। बाइक राम स्वरूप चला रहा था। तभी खेड़ा शिलाजीत गांव के पास चंडौत की तरफ जा रहे ईंट से लदे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक से गिरी पिंकी ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाल किशन व राम स्वरूप घायल हो गए।
थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज ने बताया कि बाइक चालक रामस्वरूप नशे में थे। ट्रक को ओवरटेक करते समय घटना हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें