सरीला(हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र के धौहल गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवती घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धौहल निवासी धनपत अहिरवार की बेटी अर्चना (18) गुरुवार को घर पर अकेली थी। घर के लोग खेतों पर मजदूरी करने गए थे। तभी मौका पाकर उसने फांसी लगा ली।
धनपत ने बताया कि घर पहुंचने पर फंदे पर लटका देख वह तुरंत सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि अर्चना की शादी करनी थी। वह घर में ही रहती थी।
थानाध्यक्ष जलालपुर विजय सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। इसी से नाराज होकर युवती ने फांसी लगा ली। एक बार पहले भी कुआं में कूद कर जान देने की कोशिश कर चुकी है।