फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

502 लोग शांतभंग में पाबंद किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने थानाक्षेत्र के दो अपराधियों पर गुंडा एक्ट व 10 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं 46 गांवों के 502 लोगों को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों से आगाह कर शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने पंधरी निवासी महेश सिंह व कमलेश सिंह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। सुरौली, पलरा, पचखुरा महान व सुमेरपुर कस्बे के 10 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। साथ ही 46 गांवों के 502 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है।
थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि थानाक्षेत्र में कुल 854 शस्त्र धारक हैं। अभी तक 200 शस्त्र जमा कराए गए हैं। अन्य शस्त्र धारकों को अनाउंसमेंट कराकर शस्त्र तत्काल जमा करने के लिए आगाह किया गया है। कहा कि अधिसूचना जारी होने के पूर्व सभी शस्त्र जमा करा लिए जाएंगे। लोगों ने थाने पहुंचकर शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें