गहरौली। मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव में शनिवार की रात चोर परचून की दुकान से गुल्लक में रखे 25 हजार रुपये व तीन सौ रुपये के सिक्के पार कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोर रोशनदान से दुकान में घुसे और माल समेट कर उसी रास्ते से भाग गए। दुकानदार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
गहरौली निवासी रमेश गुप्ता की घर के आगे के हिस्से में परचून की दुकान है। पीछे के हिस्से में वह परिवार के साथ रहते हैं। रमेश ने बताया कि शनिवार देर रात चोर ने रोशनदान के रास्ते दुकान में घुस गए। वहां से नगदी लेकर उसी रास्ते से भाग गए। रात में ही उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। थाना प्रभारी चित्रसेन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।