राठ। मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। हुसैना गांव निवासी बल्देव प्रसाद ने बताया कि उनके भतीजे सोनू उर्फ बाबू (20) मजदूरी कर भरण पोषण करता था।
बुधवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।