भरुआसुमेरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या 15 में चार दिन पहले हुए झगड़े की सूचना पुलिस को देना युवक को महंगा पड़ गया। नाराज युवकों ने सूचना देने वाले युवक और उसके भाई को जमकर मारापीटा। युवक ने छह युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वार्ड संख्या 15 निवासी अजय प्रजापति ने बताया कि 15 मार्च को पड़ोस में झगड़ा हो रहा था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। इससे नाराज छह युवकों ने 17 मार्च की शाम कस्बे के मलखान फील्ड पर उसे घेर लिया और जमकर मारापीटा। बचाने आए उनके भाई को भी पीटा।
उधर, थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया गया है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।