फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में रोटी मांगने पर पांच सिपाहियों पर हुई कार्रवाई, तीन दिन पहले ढाबा मालिक व नौकर से की थी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रोटी के पैसे मांगने पर ढाबा मालिका व नौकर की पिटाई करना सिपाहियों को भारी पड़ा। इस मामले में सीओ ने सिपाहियों पर कार्रवाई करते हुए उनका तबादला कर दिया है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के जमरेहीऊपर गांव निवासी सुनील तिवारी ने बताया वह शहर में रहते हैं। वह दमकल विभाग के पास टट्टर में ढाबा किए हैं। बीते शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे पांच सिपाही आए और कहने लगे वह लोग नववर्ष मना रहे हैं। जल्दी से रोटी बनाकर दो। रोटी देने के बाद जब पैसे मांगे तो सिपाहियों ने उनके साथ अभद्रता, मारपीट की। उनकी स्कूटी व मोबाइल तोड़ दिया।
दुकानदार ने आरोप लगाया सिपाहियों ने गुल्लक में रखे चार हजार व जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। धमकाया कि होटल चलाना है तो उन्हें बिना पैसों के खाना खिलाना होगा। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर सीओ सदर ने न्याय का भरोसा दिया था। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया दुकानदार ने पांच सिपाहियों गौतम सिंह, नरेंद्र, नागेंद्र सिंह, रवि वर्मा व नंदलाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। उक्त सिपाहियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें