फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड 12 ट्रक पकड़े, जलालपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। जलालपुर थाना पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौरंग से लदे 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े हैं। इस कार्रवाई से मौरंग कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में तमाम प्रयासों के बावजूद ओवरलोडिंग पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। इस पर सख्ती बरतते हुए मंगलवार रात पुलिस ने कार्रवाई की, जिससे कारोबारियों में दहशत है। थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा ने बताया क्षेत्र के जलालपुर तिराहे से ओवरलोड ट्रक पकड़े हैं। ट्रकों को सीज कर दिया है। आगे की कार्रवाई की सूचना परिवहन व खनिज विभाग को भेजी है। बतादें ट्रक आपरेटर एसोसिएशन भी ओवरलोडिंग बंद कराने के लिए डीएम को ज्ञापन दे चुका है।
मुस्करा संवाद के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना रॉयल्टी के मौरंग लेकर जा रहे डंपर को पकड़ा है। बताया थाना गेट के पास खनिज विभाग के सर्वेयर वेद प्रकाश शुक्ला चेकिंग कर रहे थे। तभी रात में एक डंपर को पकड़ा। चालक रॉयल्टी रसीद नहीं दिखा सका। जिस पर डंपर को थाना परिसर में खड़ा कराया है। थाना प्रभारी राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया की वाहन में 16 घन मीटर मौरंग लदी है।
विज्ञापन

पांच मौरंग लदे ट्रक पकड़े
मौदहा। सिसोलर थाना प्रभारी ने बांदा की ओर से आ रहे पांच ओवरलोड मौरंग भरे ट्रकों को पकड़ा है। बीते सप्ताह भी एसडीएम व सीओ और खनिज विभाग के अधिकारियों ने भुलसी खदान से पांच ट्रक पकड़े थे। सिसोलर थाना प्रभारी विकास राय ने बताया पांच ट्रकों को पकड़कर थाने में खड़ा कराया है। इसकी सूचना पर खनिज अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें