फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों ने नष्ट की 21 बीघा फसल, ग्रामीणों ने दिया शिकायतीपत्र, प्रधान व सचिव पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही से गोशाला में मवेशियों की व्यवस्था नहीं हो रही है। इसलिए जानवर खेतों में घुसकर फसलों को चौपट कर रहे हैं। शनिवार धमना व औंता मौजा में चार किसानों की 21 बीघा फसल जानवरों ने नष्ट कर दी है।
विज्ञापन

धमना गांव निवासी भगत सिंह पुत्र भवानी प्रसाद ने बताया गोशाला से जानवरों को छोड़ दिया जाता है। जिससे शुक्रवार रात खेतों में घुसे जानवरों ने पांच बीघा हरी मटर नष्ट कर दी है। गांव के ही शिवसहांय पुत्र मंगलदास ने बताया उनकी एक बीघा फसल नष्ट हो गई है। वहीं औंता गांव के ठाकुर दास की तीन बीघा व पृथ्वीराज की करीब 12 बीघा फसल जानवरों ने नष्ट कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है प्रशासन के दबाव पर ग्राम प्रधान व सचिव गोशाला में जानवरों को बंद कर देते हैं। मगर वहां चारे व पानी की व्यवस्था न होने पर फिर से छोड़ दिया जाता है। फसलों की रखवाली के लिए किसान रात दिन खेतों में ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप जानवरों के लिए गोशाला में व्यवस्था किए जाने की मांग की है। एसडीएम अशोक यादव ने मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मवेशियों को चारे पानी की व्यवस्था कराएं
सरीला। हरसुड़ी गांव के 50 से अधिक किसानों ने एसडीएम जुबेर बेग को ज्ञापन देकर बताया उनके गांव में गोशाला बनी है। जिसमें एक सैकड़ा से अधिक अन्ना जानवर बंद हैं, लेकिन उनके चारे व पीने का कोई प्रबंध नहीं है। प्रधान व सचिव इस कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से समस्या के निदान की मांग की हैं। इस मौके पर सुनील, कल्याण, कल्लू, अंकित, श्रीचंद्र, जवाहर, शिवदयाल, चरण सिंह, रमेश, दुर्जन, विश्वनाथ, दयाशंकर आदि रहे। (संवाद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें