फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी उप आयुक्त ने शराब के नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बीते दिनों प्रयागराज में नकली शराब से हुई मौतों के बाद शनिवार को मंडलीय आबकारी विभाग के उप आयुक्त ने पुलिस के साथ शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण कर नमूने भरे। आबकारी विभाग के उप आयुक्त भुआलजी सिंह अपनी टीम के साथ शहर पहुंचे। जहां उन्होंने सीओ सदर अनुराग सिंह व कोतवाली पुलिस के साथ शहर के देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रयागराज में एक ब्रांड की देसी शराब पीने से छह लोगों की मौत हुई थी। इसी घटना को संज्ञान में लेकर जांच चल रही है। इस मौके पर आबकारी अधिकारी प्रवीण द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे। राठ संवाद के अनुसार आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पाठक ने बताया राठ व सरीला क्षेत्र की दो दर्जन शराब की दुकानों की जांच की है। वहीं शराब की दुकानों में सफाई रखने तथा सेल्समैन व ग्राहकों को मास्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें