फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला का शव मिला, परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेते एसपी एनके सिंह व एएसपी एसके सिंह। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। वृद्ध विधवा महिला का शव उन्हीं के घर में संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह फील्ड यूनिट व डाग स्क्वायड टीम लेकर पहुंचे व जांच की। महिला के परिजन घर पर मौजूद नहीं हैं। जिसके चलते पोस्टमार्टम की कार्रवाई अभी नहीं हो पा रही है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुरखुर्द गांव निवासी स्व. फेरनलाल निषाद की पत्नी श्यामबाई (75) का सोमवार सुबह उन्हीं के घर में शव मिला। सुबह कन्या भोज के लिए महिला के घर में रखी बड़ी कढ़ाई लेने के लिए जब ग्रामीण पहुंचे तब खिड़की से झांककर देखने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सौम्या पांडेय समेत फील्ड यूनिट व डाग स्क्वायड टीम पहुंची। घटना की जांच की जा रही है। पड़ोसी नोखेलाल ने बताया कि श्यामबाई के पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है।
उनके तीन लड़के दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बताया बुजुर्ग महिला अकेले रहती थी। आशंका जताई रात में चोर चोरी करने की फिराक में हो सकता है घर में घुसे हों। महिला के देख लेने पर उसे मौत के घाट उतार दिया हो। महिला के हाथों और पैरों से चांदी की चूड़ियां व लच्छे गायब हैं। ग्रामीण वृद्धा की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। इस मामले में एसपी नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बेटोें को बुलाया गया है। उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें