फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां थानाक्षेत्र के गिरवर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र कढ़ोरी अहिरवार ने बताया वह भाई सुशील व प्यारेलाल के साथ बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। दशहरा पर बच्चे का मुंडन कराने गांव आए थे। 23 अक्तूबर की शाम 7 बजे उसके परिजन घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी वहां पहुंचे गांव के तीन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज की। विरोध पर एक दर्जन लोगों को बुला लिया और असलहों से लैस होकर परिजनों के साथ मारपीट की है। घर में रखी बाइक में तोड़फोड़ कर मकान में आग लगा दी।
विज्ञापन

आग से रुपये व गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मझगवां एसओ रामजीत सिंह गौड़ ने कहा घटना के संबंध में किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है। उधर, मौदहा संवाद के अनुसार बम्हरौली डीहा डेरा निवासी सुशीला पत्नी चंद्रपाल ने सीओ को शिकायती पत्र देकर बताया रविवार रात करीब पौने दस बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। तभी पड़ोसी श्याम बाबू, भूरी पत्नी श्यामबाबू व सीताराम पुत्र कामता लाठी लेकर आए और गालीगलौज कर मारपीट की। उनकी पुत्री बचाने आई तो हमलावरों ने उसे बंधक बनाने का प्रयास किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें