हमीरपुर। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में मकान मालिक का फ्रिज, कूलर, अलमारी, बेड सहित गृहस्थी का सामान जल गया। नुकसान करीब एक लाख रुपये का बताया गया है।
गांव निवासी पीड़ित जगतपाल खंगार ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक पीछे वाले कमरे में आग लग गई। शोर सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। फ्रिज, कूलर, अलमारी, बेड आदि सामान जलकर खाक हो गया। अलमारी में रखे जेवर भी जल गए। करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। (संवाद)