फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी द्वारा जेल में मोबाइल फोन चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कारागार के जेल अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शासन ने कारागार एक्ट में संशोधन किया है। इसके तहत जेल के अंदर कोई बंदी मोबाइल फोन चलाते पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

नए प्रावधान में ऐसे मामलों में दोष सिद्ध होने पर बंदी को तीन से पांच वर्ष तक की सजा व जुर्माना भी हो सकता है। बताया कि इसके पहले जो एक्ट था उसमें दो माह की ही सजा थी। इस अधिसूचना के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स लगाकर बंदियों को जागरूक किया जा रहा है। नए जेल एक्ट के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा जेल की बैरकों पर भी नजर रखी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें