फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर से भरे बोरे लेकर भागा आटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर की गल्ला मंडी से लोडर में पांच क्विंटल मटर लाद कर युवती बाइक से पनवाड़ी पहुंच गईं। इस बीच चालक पनवाड़ी न पहुंचकर मटर सहित लापता हो गया। लोडर में 45 हजार रुपये की मटर लदी थी।
विज्ञापन

महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के नटर्रा गांव निवासी रबिता ने बताया कि रविवार को नगर की गल्ला मंडी में मटर खरीदने आईं थीं। नौ हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से पांच क्विंटल मटर खरीदा। एक लोडर गाड़ी पर मटर लाद कर बाइक से गांव लौट रहीं थीं। उन्होंने बताया कि पनवाड़ी रोड स्थित पेट्रोलपंप पर पेट्रोल डलवाने लगीं। इसी बीच लोडर चालक उनकी मटर लेकर फरार हो गया। पेट्रोल डलवाकर वह पनवाड़ी पहुंच गईं। जहां काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब लोडर चालक नहीं पहुंचा तो चिंता हुई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने लोडर गाड़ी का नंबर लिख लिया था। कोतवाली पहुंचकर लोडर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें