सुमेरपुर में हाईवे पर नेहा चौराहे के पास पलटा ट्रक।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। रविवार की रात नेहा चौराहे के पास हाईवे में स्पीड ब्रेकर में मध्य प्रदेश से कागज लादकर कानपुर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में हाईवे किनारे बने दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं चालक एवं हेल्पर को मामूली चोटें लगी है।
रविवार की रात 2 बजे के आसपास मध्य प्रदेश से कागज लादकर कानपुर जा रहा ट्रक नेहा चौराहे के पास बने स्पीड ब्रेकर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में हाईवे किनारे बने बिहारी श्रीवास एवं पुरुषोत्तम सिंह के रिहायशी मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। वहीं ट्रक के चालक और खलासी को मामूली चोटें लगी हैं। घटना के बाद चालक और खलासी किसी तरह से बाहर आए और घटना से पुलिस को अवगत कराया। (संवाद)